इन्दिरा एकादशी का महत्व आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इन्दिरा एकादशी कहते है। यह एकादशी श्राद्ध पक्ष में आती है, इसलिये इस एकादशी का विशेष मह्त्व है। शास्त्रों के अनुसार इस एकादशी का व्रत रखने वाले मनुष्यों के सभी पाप कट जाते है साथ ही उनके पितरों के भी मृत्युलोक में किये हुए सभी पाप नष्ट हो जाते है तथा उनकी आत्मा को मुक्ति प्राप्त होती है। इन्दिरा एकादशी की कथा युधिष्ठिर ने भगवान कृष्ण से कहा, हे माधव! आपने भाद्रपद शुक्ल एकादशी का महात्मय बताया। अब आप आश्विन मास की कृष्ण एकादशी का महात्मय बताएं। इस एकादशी का क्या नाम है, तथा इसका क्या मह्त्व है? श्री कृष्ण बोले, प्रिय युधिष्ठिर! इस एकादशी को इन्दिरा एकादशी कहते है। यह एकादशी पितृ पक्ष के समय में आती है। इसलिये इस एकादशी का व्रत पितरों की आत्मा को शान्ति पहुँचाता है तथा उनका कल्याण करता है। इस एकादशी का व्रत रखने वाले मनुष्यों के सभी पाप नष्ट होते है। जो मनुष्य इस दिन अपने पितरों के लिये प्रार्थना करता है, उसके पितरों को भी पूर्व पापों से ...
हिन्दू धर्म संस्कृति की जानकारियाँ