तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का दिवस है। यह पर्व स्त्रियां अपने पतियों के लिये रखती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया जाता है। स्त्रियां इस दिन निर्जला व्रत रखती है, तथा अपने पति के लिये मंगल कामना करती है। यह व्रत कुंवारी कन्यायें भी रखती है और ईश्वर से मनचाहे पति का आशीर्वाद मांगती है। इस व्रत में भी करवा चौथ की तरह सुहागन स्त्रियां सोलह सिंगार करती है। तथा नए वस्त्र और आभूषण धारण कर के प्रफुल्लित मन से व्रत रखती है। इस दिन सभी सुहागन स्त्रियां तथा कुंवारी कन्यायें मेहंदी अवश्य लगाती है। मेहंदी लगाना इस पर्व से जुड़ी हुई मुख्य प्रथा है। हमारे देश में तीज को तीन रूपों में मनाया जाता है, हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका। तीज का पर्व पूरे उत्तर भारत में बहुत उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन अलग-अलग भागों में यह अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। हरियाली तीज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तथा बिहार और राजस्थान के कुछ भागों में भी प्र...
हिन्दू धर्म संस्कृति की जानकारियाँ